प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है बाल दिवस के मौके पर बेगूसराय पुलिस ने बच्चों को कलम कॉपी और चॉकलेट देने के बजाज बच्चों से शराब डलवाने की कम कर रही है। बाल दिवस के मौके पर पुलिस द्वारा बच्चों से शराब ढोलवाने का विडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जो पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। दरअसल बेगुसराय पुलिस ने जब कब्रिस्तान से शराब बरामद किया तो उस शराब को बच्चे उठा उठा कर दूर में खड़े ई रिक्शा पर रखते रहे और पुलिस बच्चों से यह काम कराती रही। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के इस कार्यशैली पर लोग ना सिर्फ सवाल उठा रहे बल्कि पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दरअसल बेगुसराय जिले के सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड 2 स्थित कब्रिस्तान में कल मंगलवार की शाम महुआ शराब बरामद किया गया था। बताया जाता है कि ग्रामीणों के द्वारा शराब की सूचना मिलने पर पर डायल 112 की पुलिस पहुंचकर कब्रिस्तान के कब्रगाह से महुआ शराब बरामद किया गया। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने वहां मौजूद स्कूली बच्चों के द्वारा ही महुआ शराब को कब्रगाह से निकालकर ढोलवाया गया। बाल दिवस के अवसर पर चॉकलेट की जगह बच्चों के हाथ में महुआ शराब की डाबा हाथ में है, जो पुलिस के मौजूदगी में बच्चों से शराब का डब्बा उठवाया जा रहा है। महुआ शराब को पुलिस जप्त कर बच्चों के द्वारा बताए गए नाम पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। विडियो वायरल होने के बाद भाकपा नेता राज्य परिषद सदस्य अनिल अंजान ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के हाथ में जहां चॉकलेट दिया जाता है तो वही पुलिस द्वारा बच्चों के हाथ से महुआ शराब बरामद कर ढुलाने का काम किया है। यह ग़लत है दोषी पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए। बच्चों से शराब ढोलवाने के मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को शराब होने की सूचना मिली थी और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्चे और ग्रामीणों के द्वारा शराब उठाकर ई रिक्शा पर रखा जा रहा था। पुलिस के द्वारा बच्चों से शराब नहीं ढुलवाई गई है बल्कि पुलिस सूचना पर पहुंची तो उससे पहले ही बच्चे और ग्रामीण शराब उठा कर रख रहे थे पुलिस ने 6 डिब्बे में रखें 90 लीटर महुआ शराब को जप्त किया है और शराब रखने वाले तस्कर की सोनू कुमार के रूप में पहचान हुई है जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।
बाईट- अनिल कुमार अंजान, सीपीआई नेता
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी




