बेगुसराय में भूमि विवाद को लेकर एक बार फिर गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली।

SHARE:

प्रशांत/नेहा की रिपोर्ट

बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई और देखते ही देखते जमकर गोलीबारी शुरू हो गई।वही इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बता दे कि भूमि विवाद को लेकर फुकरे भाई ने गोली मारकर किया जख्मी। पूर्व से चल रहा है विवाद को लेकर घटना को दिया अंजाम।
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के भीखम चक गांव की है। बताया जाता है कि एक कट्ठा तीन दूर जमीन को लेकर फुफेरा भाई रंजीत यादव और नीतिश कुमार के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर बाइक सवार फुफेरा भाई नीतीश कुमार ने रंजीत यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल यूवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के मराची गांव वार्ड 3 निवासी नारायण यादव का लगभग 30 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया। आनन फानन में बछवारा पीएचसी में भर्ती कराया ,जहां बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के पिता ने बताया था कि गोली मारने वाले युवक पहले तो गाली गलौज कर रहा था, जिसका रंजीत यादव के द्वारा विरोध करने पर नीतीश कुमार ने फायरिंग करने लगा। जिससे दो गोली रंजीत यादव को लग गई। गोलीबारी की सूचना मिलते ही बछवारा थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है वही दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था, इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है । इधर तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया है ,दोनों आपस में ही रिश्तेदार है। इसी आपसी विवाद को लेकर गोली मारी गई है। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर है, गोली मारने वाले आरोपी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । छापेमारी की जा रही है।
बाइट: रंजीत यादव,घायल

Join us on:

Leave a Comment