टिंकू कुमार!

समस्तीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के बिथान पुलिस ने सुदामापुर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध राशि एवं भारी मात्रा में गांजा बरामद किया हैं। हालांकि पुलिस को देखते ही सभी तस्कर मौके से फरार हो गया। रोसड़ा डीएसपी शहरियार अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुदामापुर स्थित अरविंद महतो एवं देवेंद्र महतो अवैध गांजा का व्यापार करते हैं ।

सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा उक्त घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में अरविंद महतो एवं देवेंद्र महतो के घर से कुल 35 किलो गांजा एवं नगद 39लाख62 हजार 600 रूपये बरामद किया गया। डीएसपी ने कहा कि कि सब इंस्पेक्टर जग नारायण सिंह, उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कपिल देव कुमार के नेतृत्व में गांजा, नगद रुपए, दो मोबाइल सीम सहित जप्त किया गया।




