रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!
नालंदा : बिहार थाना क्षेत्र इलाके के मुरौरा प्राथमिक के कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड के पैक्स अध्यक्ष सतीश सिंह मैनेजर रंजीत कुमार सहायक कर्मी शैलेंद्र कुमार को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। दरअसल मुरौरा प्राथमिक कृषि शाखा सहयोग समिति लिमिटेड के मुरौरा पैक्स बैंक का शाखा में लगभग 1500 लाभार्थियों के द्वारा अपनी कड़ी मेहनत का करोड़ो रुपया जमा किया था ताकि समय पर उन्हें ब्याज समेत उनके गाढ़ी कमाई का रूपया ग्राहकों को मिल सके। लेकिन ग्रामीणों के सपने को चकनाचूर करते हुए मुरौरा कृषि साख सोसाइटी के पैक्स कर्मियों के द्वारा 5 करोड़ का गबन किया गया। ग्राहकों का आरोप है की इस मुरौरा पैक्स के कर्मियों के द्वारा लाखो रूपया को आपस में बंदरवाट किया गया है और ग्राहक को जांच के नाम पर पिछले 6 महीने से बरगलाया जा रहा है। इसके पूर्वी लाभार्थियों के द्वारा अपने बकाया पैसे की मांग को लेकर हंगामा किया था। उस वक्त 6 महीने का समय दिया गया था, 6 महीने बीत जाने के बावजूद इन ग्राहकों को अब इनका बकाया पैसा नहीं दिया गया। जिसके कारण आकर्षित होकर सैकड़ो ग्रामीणों ने पैक्स अध्यक्ष सतीश सिंह मैनेजर रंजीत कुमार एवं अन्य कर्मी कर्मी शैलेंद्र कुमार को घंटों बंधक बनाए रखा। घटना की सूचना पाकर बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन भिड़ के सामने पुलिस की नतमस्तक रही।
बाइट।एमडी रिजवान खान एसआई
बाइट।लाभार्थी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




