रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!
नालंदा-जिला प्रशासन नालंदा द्वारा गुरुवार को बिहारशरीफ प्रखंड में दो अलग-अलग स्थलों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहला जनसंवाद कार्यक्रम पावा पंचायत के पंचायत सरकार भवन के समीप एवं दूसरा उच्च विद्यालय परोहा के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया जा रहा है। वही इस जन संवाद कार्यक्रम के मौके पर मुरौरा पंचायत प्रतिनिधि त्रिलोक मुखिया एवं समाजसेवी धर्मेंद्र मुखिया ने बताया कि किस तरह के कार्यक्रम से जहां लोगों में सरकारी तक योजनाओं के प्रति जागरूकता पड़ती है वहीं लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में पता भी चलता है
बाइट।त्रिलोक मुखिया मुरौरा
बाइट।धर्मेंद्र सरबहदी पंचायत
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




