मोहनिया में एसपी ने यातायात थाना का किया उदघाटन, थानेदार रूप में तैनात रहेंगे इंस्पेक्टर विनय

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिले में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कैमूर पुलिस हर गतिविधि को अपना रही है। ताकि कैमूर जिले में अपराध का ग्राफ गिरा रहे और शांति व्यवस्था कायम रहे। इसके अलावे अब कैमूर पुलिस शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए यातायात थाने को खोला जा रहा है। भभुआ के बाद अब मोहनिया शहर में ट्रैफिक थाने को खोला गया है। मोहनिया थाना परिसर में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा फीता काटकर ट्रैफिक थाने का उदघाटन किया। खोले गये नये थाने के थानेदार इंस्पेक्टर विनय कुमार रहेंगे। मोहनिया में ट्रैफिक थाने खुल जाने से यातायात व्यवस्था सुदृढ होगा।

Join us on:

Leave a Comment