रिपोर्ट :- धर्मेंद्र कुमार!
सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को पेशी के लिए बुधवार को मोतिहारी कोर्ट लाया गया। ओसामा पर बहन के ससुराल ,में मारपीट और फायरिंग का आरोप है। अगस्त में इसको लेकर उनपर मोतिहारी के नगर थाने में केस संख्या 533/23 दर्ज किया गया था। इस केश को लेकर मोतिहारी की ओर से प्रोडक्शन वारंट कोर्ट की ओर से भेजा गया था क्यास लगाया जा रहा था कि मोतिहारी पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पुछताछ करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में सीवान पुलिस ओसामा को कड़ी सुरक्षा के बीच सीवान जेल लेकर चली गई। सुरक्षा का जिम्मा सदर एएसपी राज देख रहे थे। उनकी पेशी सीजीएम कोर्ट में हुई।
ओसामा पर आरोप है कि 1 अगस्त 2023 को शहर के रानी कोठी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जहां अपने बहनोई के समर्थन में मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी की थी। बहन के चचेरे ससुर इम्तेयाज अहमद और उनके परिजनों से मारपीट की थी। चचेरे ससुर बाउंड्री का निर्माण करा रहे थे। ओसामा सिवान से अपने सैकड़ों समर्थक के साथ आकर दीवाल को तोड़ दिया था और जमकर हंगामा किया। इसके बाद उनपर इम्तेयाज और उसके घर वालों पर फायरिंग का आरोप है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने खोखा बरामद किया था। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थी।
बाइट :—– पूर्व प्रमुख बरियारपुर, सिवान,
बाइट :—— नरेंद्र देव,अधिवक्ता।




