मोकामा- हाथीदह थानाध्यक्ष पर जबरन अवैध वसूली का आरोप, वाहन मालिकों ने खोला मोर्चा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

वाहन मालिकों ने ओवर लोडिंग के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में हाथीदह थानाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।आज वाहन मालिकों ने हाथीदह के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को अवैध वसूली से संबंधित लिखित आवेदन दिया और थानाध्यक्ष के द्वारा जबरन ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की।वाहन मालिकों ने आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष अवैध वसूली कर जबरन मोटी रकम ले रही है। वाहन मालिकों ने बाढ़ एएसपी से लेकर डीजीपी तक आवेदन देकर हाथीदह थानाध्यक्ष पर कड़ी कारवाई की गुहार लगाई है। वाहन मालिकों का आरोप है की थानाध्यक्ष बिना परिवहन पदाधिकारियों को जानकारी दिए वाहनों को पकड़ती भी है और फिर पैसे लेकर छोड़ती भी है जो सरासर उच्च न्यायलय के आदेश व क़ानून का घोर उल्लंघन है! निलेश सिंह, दयानन्द सिंह व राकेश सिंह समेत दर्जनों वाहन मालिकों ने थाना के सामने प्रदर्शन करते हुए बताया की हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और सभी सभी अलाधिकारीयों को इसकी लिखित सूचना भेज़ दी गई है! वहीं अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने लिखित शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा की इसकी जांच की जाएगी!

बाइट- राकेश कुमार,वाहन,मालिक
बाइट – मनोज कुमार सिंह, अंचल निरिक्षक

Join us on:

Leave a Comment