पटना के अटल पथ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, सवार जख़्मी!

SHARE:

एस एन श्याम/अनमोल कुमार

पटना में मंगलवार को अटल पथ पर कार अनियंत्रित होकर पलट बीबीगई है। हादसा पुनाईचक के पास हुआ है। घटना के वक्त कार में योगेंद्र कुमार राय अपने साथी सुजीत शर्मा के साथ मौजूद थे। दोनों को हल्की चोट आई हैं। कार खुद योगेंद्र राय चला रहे थे। घटना के बाद अटल पथ कुछ देर के लिए जाम लग गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार साइड कर जाम की समस्या खत्म कराई।

कार के मालिक और चालक योगेंद्र राय पटना के सगुना मोड़ के रहने वाले हैं। ये दवा कारोबार हैं। कार में उनके साथ मौजूद उनके साथी सुजीत ने बताया कि हम लोग दिन के लगभग 2 बजे दीघा की तरफ से आ रहे थे।

योगेंद्र राय खुद गाड़ी चला रहे थे। योगेंद्र ने कहा कि साइड क्लास को खोल दीजिए। जैसे ही मैंने शीशा खोला योगेंद्र का ध्यान मेरी तरफ आया और गाड़ी बाईं तरफ जाने लगी। बगल से गुजर रही गाड़ी में सटने लगी। तब योगेंद्र ने गाड़ी को दाईं तरफ करने के लिए जैसे ही गाड़ी मोड़ी गाड़ी डिवाइडर से रगड़ा कर पलट गई।

Join us on:

Leave a Comment