पटना सिटी में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार 

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

पटना सिटी। सुल्तानगंज थाना पुलिस ने दरगाह रोड कर्बला स्थित मो शहनवाज उर्फ जिम्मी के घर पर छापेमारी कर तीन लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सिटी sp ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मो सुहैल उर्फ अडवानी, मो शहनवाज उर्फ जिम्मी और मो अमन उर्फ दागी आम को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से चार देसी कट्टा, 15 गोली, एक मैगजीन बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
बाइट : – संदीप सिंह सिटी sp पूर्वी

Join us on:

Leave a Comment