रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा
लखीसराय। बड़हिया नगर परिषद सभागार में 67 वें बीपीएससी परीक्षा में चयनित समीर कुमार और प्रशांत कुमार को सभापति डेजी कुमारी और जदयू नेता सुजीत कुमार के फुल माला और चादर देकर सम्मानित किया।इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, बड़हिया थाना चंदन कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समीर कुमार और प्रशांत कुमार के नगर परिषद पहुंचते ही ढोल बाजे के साथ सभागार कक्ष तक लाया गया। मौजूद लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इन दोनों ने बड़हिया हीं नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। बताते चलेंकि कि समीर कुमार ने 55 वां रैंक लाकर डीएसपी के पद पर चयनित किए गए हैं। इनकी सफलता को लेकर बड़हिया वासियों में काफी खूशी है।




