रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा
सदर प्रखंड अंतर्गत दामोदरपुर पंचायत एवं रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत खोदे गए नवनिर्मित तालाब में दो सगे भाई की डूबने का मामला सामने आया है। जिसमें छोटे भाई की मौत जबकि बड़ा भाई आंशिक रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल की पहचान बिहरौरा गांव निवासी मंटू यादव के 12 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार एवं मृतक की पहचान आठ वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई एक साथ शौच के लिए तालाब के किनारे गया था। छोटे भाई पीयूष के पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी जाने के दौरान बड़े भाई रजनीश ने बचाने का प्रयास किया। जिसमें वह असफल रहा। इस दौरान वह भी आंशिक रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीण की माने तो छोटे भाई के डूबने से सहमा रजनीश अपने घर में जाकर चुपचाप छुप गया व परिजन को घटना के बारे में नहीं बताया। घटना के समय इन दोनों भाई के अलावा तालाब के निकट अन्य लोग मौजूद नहीं थे। घटना के कुछ देर बाद शौक के लिए गए अन्य ग्रामीण की नजर अचेतन अवस्था में पियूष के तालाब में तैरता हुआ बॉडी दिखाई पड़ा। उसके बाद अन्य ग्रामीण के सहयोग से परिजन पीड़ित को तालाब से बाहर निकाल कर निजी वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ विनय कुमार ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुन परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर डॉ विनय की माने तो सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही तालाब में पानी पीने के कारण पीड़ित की मौत होने की संभावना है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता लगेगा।




