बेगूसराय में बेकाबू ट्रक ने मोटर साईकिल सवार को कुचला मौके पर हुई मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दवा व्यवसाई को कुचला दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना लाखों सहायक थाना के क्षेत्र के गुप्ता बांध के पास एनएच 31 की है। मोटर साईकिल सवार की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हेमरा निवासी प्रमोद सिंह का 26 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार दवा व्यवसाई थे और वह खगड़िया से अपने घर बेगूसराय सोमवार की रात लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। सड़क हादसे में प्रेम कुमार की मौत की खबर परिजनों को मिली तो वो घटनास्थल पर पहुंचे और शव‌ को लेकर हेमरा चले गए। लाखों ओपी पुलिस ने बताया कि प्रेम कुमार खगड़िया से बेगूसराय लौट रहे थे। बेकाबू ट्रैक ने मोटर साईकिल को धक्का मार दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को लेकर चले गए ‌। वही लाखों थाने की पुलिस घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है । बताया जाता है कि मृतक मूल निवासी से मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर का रहने बाले थे। मृतक के छोटे छोटे दो पुत्री है।
बाईट- रामाकांत सिंह, एस आई लाखों थाना

Join us on:

Leave a Comment