रिपोर्ट :- ऋषभ कुमार
वैशाली : वैशाली थाना क्षेत्र के शुभइ गांव में जमीन विवाद को ले एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर तलवार से वार कर दिया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां घायल का इलाज चल रहा है इस संबंध में घायल रंजीत राय ने बताया कि बीते 6 साल से जमीन का विवाद चल रहा है मामला कोर्ट में है जमीन पर 44 लगा हुआ है फिर भी जयलाश राय उसे पर अपना ईट रख रहे थे इसी का विरोध किया तोजय लाश राय रमाशंकर राय राकेश कुमारमुन्ना कुमार ने तलवार से मेरे गर्दन पर वार किया बीच में हाथ लाया तो मेरा हाथ कट गया वहीं घायल रंजीत राय का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है तो वैशाली थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है




