इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा सदर अस्पताल में रक्तदान!

SHARE:

रिपोर्ट :- धर्मेंद्र कुमार

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी जी के पुण्यतिथि पर भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार पूर्वी चम्पारण युवा कांग्रेस के द्वारा मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा के रक्तदान शिविर का आयोजन महान आत्मा को श्रद्धांजलि देने हेतु किया गया है।
आगे उन्होंने कहा के श्रीमती इंदिरा गांधी एक महान व दूरदर्शी नेता थीं जिन्होंने अपने अंतिम सांस तक देश की सेवा की व देश सेवा करते हुए अपना बलिदान दिया।
उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महान कार्य किए जिनमें बैंको का राष्ट्रीयकरण, विश्व शक्तियों के विरोध के बावजूद बांग्लादेश निर्माण में अपनी भूमिका निभाना, पहली राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बनाना, पहला पोखरण परीक्षण इत्यादि शामिल है।
युवाओं से रक्तदान की अपील करते हुए जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा के रक्तदान करना शरीर व स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, हर तीन चार माह पर एक स्वस्थ्य व्यक्ति को अपना रक्तदान करना चाहिए ताकि आपके रक्त से किसी जरूरतमंद मरीज की मदद की जा सके।
रक्तदान करने वालों में
इस मौके पे बिहार प्रदेश सचिव प्रीतम अग्रवाल,प्रदेश सचिव आमिर जावेद,हासिब आलम, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष कुमार,आकर्ष तिवारी, मोहम्मद एकराम,मनीष रेडी,विवेक सिंह राणा, विक्कू कुमार, रमन शर्मा इत्यादि ने अपना बहुमूल्य रक्त दान किया।
रक्त केंद्र से अस्पताल प्रबंधक उक्त अवसर पे सदर अस्पताल ब्लड बैंक के प्रबंधक डॉ कौशल दुबे, डॉ जी. डी. तिवारी, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद तबरेज अख्तर, कृष्ण यादव इत्यादी उपाथित थें।


बाइट :—— डॉ कौशल दुबे,सदर अस्पताल प्रबंधक
बाइट :—— बिट्टू यादव,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment