अभाविप एस. बी. महाविद्यालय का हुआ इकाई पुनर्गठन!

SHARE:

रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय

अभाविप एस. बी. महाविद्यालय के अध्यक्ष बने धीरज और कॉलेज मंत्री का दायित्व अनिश को
अभाविप ने एस. बी. कॉलेज में किया नूतन छात्र अभिनंदन समारोह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा द्वारा स्थानीय एस. बी. महाविद्यालय में नूतन छात्र अभिनन्दन समारोह सह इकाई पुनर्गठन का कार्यक्रम किया गया..
मंचासीन अतिथियों के द्वारा दिप प्रज्वलित कर और माँ शारदे और स्वामी विवेकानंद जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया.

कार्यक्रम का विषय परिवेश करते हुए प्रदेश सह मंत्री राज पाण्डेय ने अभाविप के स्थापना काल से लेकर आज तक
छात्रहित ,समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यो को छात्रों के बीच रखा. विद्यार्थी परिषद के बारे में बताते हुए कहा कि अभाविप हर वर्ष सदस्यता अभियान के बाद नूतन छात्रों का अभिनंदन समारोह कर उन्हें इकाई गठन के माध्यम से दायित्व दिया जाता और वह इकाई पूरे वर्ष भर महाविद्यालय में छात्रहित के कार्यों के लिए कार्य करती है मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटू सिंह ने कहा कि इस देश मे ऐसे भी छात्र संगठन है जो देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहती है इस कार्यक्रम के माध्यम से अभाविप छात्रों को उन छात्रसंगठनो के माया जाल से दूर रखने का भी कार्य अभाविप करती है..और उन्हें राष्ट्रहित की भावना को जगाने का कार्य करती है..
मौके पर उपस्थित अभाविप के विश्वविद्यालय प्रमुख और महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र के प्राध्यापक डॉ रामनरायण मिश्र जी ने कहा कि अभाविप ही एकमात्र ऐसा अनोखा छात्र संगठन है जिसमे छात्रों के साथ साथ शिक्षक भी कार्य करते है .
छात्र युवावस्था में रहते है जोश से भरे हुए उन्हें समय समय पर गलत सही बताना सही मार्ग दिखाना शिक्षकों का कार्य होता है अभाविप में जुड़ कर इस कार्य को और अच्छी तरह से करने अवसर मिलता है..
पूर्व अध्यक्ष गोलू कुमार ने वर्ष भर के कार्य को सभी के समक्ष रखा और पुरानी इकाई को भंग किया.
नई कार्यकारिणी की घोषणा विश्वविद्यालय संयोजक चंदन तिवारी ने किया
नई कार्यकारिणी में
कॉलेज अध्यक्ष-: धीरज सिंह
कॉलेज उपाध्यक्ष
1.रोहन कुमार
2.निशांत कुमार
3.सूरज सोनी
4.विकास तिवारी
5.अर्पिता कुमारी
कॉलेज मंत्री-: अनीश सिंह
कॉलेज सह मंत्री-:
1.अंकित गुप्ता
2.खुशबू कुमारी
3.निशी कुमार
4.सुशील कुमार
SFS प्रमुख – रोहित तिवारी
सह प्रमुख – विक्की कुमार
SFD प्रमुख – गंगेश्वर कुमार
NCC प्रमुख – मनीष चौबे
NSS प्रमुख – अंशु सोनी
कीड़ा प्रमुख – हर्षित कुमार
सह प्रमुख – चंदन कुमार
राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख -: सुमित कुमार
सह प्रमुख – हरिओम सिंह
वाणिज्य संकाय प्रमुख- रवि रंजन कुमार
B.C.A प्रमुख – साहिल सिंह
कला संकाय प्रमुख -: राहुल कुमार
सह प्रमुख -: विकास यादव
कॉलेज कार्यकारणी सदस्य-: राजवीर यादव,गोलू कुमार,मनदीप कुमार ,उज्वल कुमार, शिवम कुमार
को दायित्व दिया गया.
वही कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री आदित्य सिंह और धन्यवाद ज्ञापन नए अध्यक्ष धीरज कुमार ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज चौधरी, चन्दन कुमार, राहुल राय, उमंग कुमार,अनूप सिंह,निखिल राज,राजा कुमार, राहुल कुमार,
सहित सैकड़ों नए छात्र-छात्राएं उपस्थित रही

Join us on:

Leave a Comment