बेगूसराय- बढ़ रहे लव जिहाद के मामले 3 आये सामने, बढ़ते लव जिहाद पर भड़के गिरीराज सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट -प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में लगातार लव जिहाद की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, पिछले एक माह में तीन लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम दिया गया जहां अलग अलग इलाकों में शादी की नियत से हिन्दू लड़की को अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों के द्वारा शादी के नियत से अपहरण का मामला दर्ज किया गया है, हालांकि तीनों मामलों में लड़की को बरामद कर लिया गया है। अब एक फिर एक 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा को मोहम्मद छोटू नमक युवक अपने साथियों के साथ शादी के लिए से अगवा कर लिया है हालांकि घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने नाबालिक छात्रा को बरामद कर लिया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। लव जिहाद की घटना के बाद बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की घटना स्थल का दौरा किया और परिवार से मिलकर पुलिस प्रशासन और बिहार सरकार पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में करीब 10 लड़कियों का अब तक लव जिहाद किया गया है और प्रशासन सरकार के इशारे पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तक वो बेगूसराय के सांसद हैं और उनके शरीर में खून एक एक कतरा है तब तक वह इसका विरोध करते रहेंगे और हिंदुओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। बेगूसराय में सोची समझी साजिश के तहत लगातार लव जिहाद और लैंड जिहाद किया जा रहा है हिंदुओं पर लगातार प्रहार किया जा रहा है चाहे बलिया में दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन में पत्थर बाजी की घटना हो चाहे शहर के खतोपुर में शिव मंदिर में शिवलिंग तोड़ने का हो हर जगह पुलिस प्रशासन हिंदुओं को ही टारगेट कर रही है एक और मां दुर्गा के प्रतिमा पर पत्थर फेंका गया वहीं दूसरी और प्रशासन हिंदुओं को ही जेल भेजने का काम कर रही है । खातोपुर में भी शिव मंदिर को तोड़ा गया और हिंदुओं को प्रशासन ने जेल भेज दिया है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश बाबू ऐसा अन्याय नहीं करें चोरी भी और सीना जोड़ी भी हो हिंदुओं को टारगेट भी किया जाए और कार्रवाई भी हिंदुओं पर ही हो यह अन्याय हिंदू समाज नहीं सहेगा।

बाइट- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment