अविनाश श्रीवास्तव

सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। लगातार महंगाई एवं मूल्य वृद्धि के खिलाफ यह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि देश में लगातार रसोई गैस की सब्सिडी कम की जा रही है। साथ ही पेट्रोल डीजल और यहां तक कि सरसों का तेल की कीमत भी आसमान छू रहा है।

लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। पिछले कुछ सालों में देश में गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। पेट्रोल डीजल के दामो में वृद्धि के कारण लोगों को यातायात में परेशानी हो रही है, तो रसोई गैस और करू तेल के मूल्य वृद्धि के कारण अब भोजन से जायका खत्म हो गया है। ऐसे में सरकार को यह मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट करनी चाहिए। उसी के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौराहा पर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी किया।




