रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना में राजद विधायक द्वारा अभद्र टिप्पणी करने मामले को लेकर लोगो में आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है जहां एक ओर आम लोग आस्था की प्रतीक मां दुर्गा पर दिए गए बयान को लेकर नाराजगी देखी जा रही है तो दूसरी ओर राजनीतिक तुल भी इस मामले को लेकर तुल पकड़ता नजर आ रहा है राजद विधायक द्वारा दिए ब्यान को लेकर पटना के कदमकुआं इलाके में भाजपा युवा कार्यकर्त्ताओ द्वारा मां दुर्गा की आरती कर राजद विधायक के पोस्टर को जला कर अपना आक्रोश व्यक्त किया । वही राजद विधायक द्वारा मा दुर्गा पर किए गए टिप्पणी मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के नेता कृष्णा कुमार ने कहा कि ऐसे नेताओं की सदस्यता रद्द कर जनता द्वारा उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है ।




