बेगूसराय में नवनियुक्त शिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय बखरी प्रखंड के बीपीएससी में नव चयनित शिक्षकों के प्रशिक्षण का शुभारंभ बीआरसी सभागार में हुआ। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए बीआरपी विजय कुमार ठाकुर, उमेश पोद्दार, पूर्व बीआरपी राजू प्रसाद, शिक्षक नेता दिलीप कुमार के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप अहमदपुर ने नव चयनित शिक्षकों को विद्यालय में पठन पाठन के तौर तरीके से अवगत कराया।शिक्षक नेता दिलीप कुमार ने कहा कि शिक्षकों को किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान में भी कुशल होना चाहिए।ताकि वे लोग विद्यालय में कुशलता पूर्वक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें।कहा, विद्यालय में प्रधान शिक्षक के अलावे वरिष्ठ शिक्षकों से तालमेल बिठाकर हमेशा सीखने का प्रयास करते रहना होगा।तभी वे कुशल शिक्षक बन पाएंगे। राजू प्रसाद ने अपने अनुभवों को प्रशिक्षु शिक्षकों के बीच साझा किया। दिलीप अहमदपुर ने कहा कि विद्यालय मंदिर से भी बढ़कर होता है। बच्चे ही हमारे लिए सबकुछ हैं। इसलिए हमें ज्ञान के मंदिर को सजाने संवारने के लिए बच्चों के साथ बच्चा बनकर उन्हें शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा में भी दक्ष करना होगा। ताकि बच्चें हमारे देश के कुशल भावी नागरिक बन सकें। इस बीच उत्तर प्रदेश सहित बिहार के विभिन्न जिलों के नव चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने प्रशिक्षकों के द्वारा दिए गए अनुभवों को बारीकी से सुनते हुए विद्यालय में अमल में लाने की बात कही। बताते चलें कि पहले इन प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भेजा गया था। किन्तु फिर से इन्हें बीआरसी में ही प्रशिक्षण देने का आदेश प्राप्त हुआ। पूर्व नियोजित शिक्षकों को छोड़कर करीब दो सौ की संख्या में नव चयनित शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। मौके पर शिक्षक देवव्रत कुमार, राजकुमार, ब्रजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। यह प्रशिक्षण एक नवंबर तक चलेगा। जिसके बाद आगामी दो नवंबर को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment