पंकज कुमार जहानाबाद ।
भाजपा जिला कार्यालय सिकरिया में बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष रवि शेखर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीदों के घर से संग्रहित मिट्टी को आगामी 31 अक्टूबर को कर्तव्य पथ पर दिल्ली में समर्पित करने के हेतु किया गया ।कार्यक्रम के सफलता हेतु जिला कार्यक्रम प्रभारी नवरत्न कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी सामाजिक कार्यकर्ता अपने अमृत कलश के साथ 29 अक्टूबर को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शहीदों के घर की मिट्टी से अमृत वाटिका का दिल्ली में जो निर्माण हो रहा है, उस ऐतेहासिक अवसर के हम हिस्सा होंगे।जिलाध्यक्ष रवि शेखर ने कहा कि अनुशासित तरीके से कार्यकर्ता का कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बिहार के शहीदों को अमृत वाटिका में स्थान दिलाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय,मंत्री ब्रजेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री धर्मवीर कुमार, मंत्री गौरव कुमार, रौशन कुमार, मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार, रौशन कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




