बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत दूसरे की स्थिति गंभीर!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक किया एनएच जाम!

बेगूसराय में सरेशाम बेखौफ बदमाशों ने शहर में दो युवकों गोली मार दी जिससे एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जामकर हंगामा किया। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के निकट एनएच 31 की है बताया जाता है कि दोनों दोस्त अंकित कुमार और अंशुमान एनएच किनारे खड़ा था तभी आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दोनों को टारगेट कर अंधाधुंध फायरिंग की जिससे अंकित की मौके पर मौत हो गई जबकि अंशुमन को गोली लगने के बाद भागकर पास के अस्पताल पहुंचा जिससे उसकी जान बची है

घटना की सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे जाम के बाद नाराज लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया, हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। मृतक अंकित कुमार बाहर में रहकर पढ़ाई करता था जो लॉकडाउन में अपने घर आया था। मृतक अंकित कुमार मालती पिपरा गांव का रहने वाला था जबकि घायल अंशुमन कुमार नगर थाना क्षेत्र के हर मोहल्ले का रहने वाला है।

Join us on:

Leave a Comment