प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!
बेगूसराय में बिहार पुलिस परीक्षा में लेट पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में जाने से पुलिस ने रोका तो छात्रों ने उग्र होकर किया जमकर हंगामा
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है बिहार पुलिस बहाली परीक्षा में जमकर छात्रों ने हंगामा किया दरअसल बेगूसराय में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान लेट से पंहुचे परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस बल प्रयोग कर लाठियां चला कर खदेड़ दिया , इसके बाद परिक्षार्थी और जमकर हंगामा किया। बेगुसराय जिले के एम आर जे डी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सैकड़ो की संख्या में परीक्षार्थी निर्धारित समय 9:00 बजे के बाद पहुंचे थे और जबरन कॉलेज के अंदर परीक्षा देने जाना चाह रहे थे जिस पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया जिसके बाद परीक्षार्थी उग्र हो गए और हंगामा करने लगे जिसके बाद पुलिस पहले समझाने का प्रयास किया उसके बाद लाठियां बरसाई।आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर कॉलेज की गेट पर परीक्षार्थी हंगामा कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग शुरू कर दिया। पुलिस केवल प्रयोग से वहां भागीदारी जैसी स्थिति हो गई और गिरते-परते छात्र छात्राएं भागने लगे घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय डीएसपी निश्चित प्रिया सदर एसडीओ रामानुज चौधरी समेत सदर डीसीपी अमित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे फिलहाल परीक्षा केंद्र पर सैकड़ो की संख्या में छात्र जमें हुए हैं और 100 से ज्यादा पुलिस जवान भी मौके पर मौजूद हैं। परीक्षा में शामिल होने पहुंची छात्रों ने बताया कि थोड़ी लेट पहुंचने पर परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया और लाठी चलाकर पिटाई करने लगी जिसमें कई लोगों को चोट आई है। वहीं मौके पर मौजूद एस आई मौजूर आलम ने बताया कि लेट से पहुंचने के बाद परीक्षार्थी हंगामा करने लगे जिसके लाठी चलाई गई है। एम आर जे डी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 2688 परिक्षार्थी में से 431 परिक्षार्थी अनुपस्थिति है!
बाईट- छात्रा
बाइट- मोहम्मद मंजूर आलम, एसआई, सुरक्षा कर्मी





