बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व सारण जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में बरसा सोना!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व सारण जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता कुश्ती अंडर 14 /17 (बालक / बालिका) खेल कूद चयन प्रतियोगिता खेल भवन सह व्यायामशाला, छपरा ।दिनांक 26 और 27 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया जिसमें जिला कुश्ती संघ, जहानाबाद, सचिव – अजीत कुमार के नेतृत्व में जिला के 13 पहलवानों ने भाग लिया और एक गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते ।आयुष कुमार 38 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल ,वैभव कुमार 54 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल ,कौशल कुमार 60 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल, स्वराज कुमार 70 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल, रौशन कुमार 80 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल और धीरज कुमार 75 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीते ।इस खुशी के मौके पर इस खुशी के मौके पर उपस्थित टीम मैनेजर अंगद कुमार, मनोज कुमार ,विवेकानंद कुमार, प्रेम कुमार,संतोष कुमार, रुपेश कुमार ,राकेश कुमार ,द्वारका प्रसाद सिंह,मनोज खाटेकर और जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत कुमार ने जीत की हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना किया।और जिला कुश्ती संघ के ओर से जीत के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं आयुष कुमार अंडर 14 के खिलाड़ी जो नेशनल खेलने जा रहे है और हमारे जिला जहानाबाद के छक्कन बिगहा निवासी प्रेम कुमार को कुश्ती से भर्ती हुई है और आर्मी में सेवा कर रहे है उसके उपरांत भी हमेशा आगे भी खेलना जारी रखे है और कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद प्रेम कुमार 19 बिहार बटालियन कर्नल अभिषेक कुमार सिंह के साथ 03 अक्टूबर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक भूटान में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल कुश्ती खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे ।

Join us on:

Leave a Comment