मोकामा- हाथीदह थाना में पहली बार क्षेत्र की महिलाओं के साथ थानाध्यक्ष का संवाद!

SHARE:

रवि शंकर अमित!

पटना – हाथीदह थाना अध्यक्ष निधि कुमारी के द्वारा आज क्षेत्र की सामाजिक महिलाओं के साथ एक बैठक की गई इस बैठक में उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और हर विषय पर बात की, औटा,हाथीदह और दरियापुर पंचायत की महिलाओं ने थाने में थाना अध्यक्ष से वार्ता की, इस दौरान थाना अध्यक्ष ने घरेलू हिंसा कामकाजी महिलाओं के साथ किसी प्रकार की राह जनी, घर में कोई शराब पीता हो, कोई बदमाशी करता हो, उनके या उनके परिजनों में के साथ कोई समस्या हो आदि सारी विषयों की महिलाओं से जानकारी ली गई,और यह भी कहा गया कि मेरा पर्सनल मोबाइल नंबर आप रखें अगर किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो आप लोग हमें संपर्क करें आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा, पुरुषों का मीटिंग अक्सर थाने में होता रहता है परंतु हाथीदह थाना के इतिहास में यह पहला अवसर था जब क्षेत्र की महिलाओं के साथ थाना अध्यक्ष की एक संवाद बैठक आयोजित की गई और इस बैठक के बाद,बैठक में शामिल तमाम दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने काफी संतोष प्रकट किया और उनके चेहरे पर खुशी दिखी!

Join us on:

Leave a Comment