रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
उपमुख्यमंत्री जी अपने क्षेत्र की जनता की पुकार तो सुनिए, कभी तो उनके दुःख और दर्द में सहारा तो बनिए।
हाजीपुर—वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभ अंतर्गत बिदुपुर थाना के ऊंचीडीह ग्राम के बलिराम सिंह यादव के 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार यादव को अपराधियों द्वारा विगत दिनाे गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा
मा• मुख्यमंत्री जी आपकी पुलिस जनता की सेवा कम और बालू, दारू माफिया की सेवा ज्यादा करती हैं, पंकज कुमार यादव के द्वारा 5 महीने में लगातार 2 बार थाने में शिकायत भी की गई थीं की मेरी जान को खतरा है। लेकीन थानेदार दारू, जमीन माफिया के साथ पैसे कमाने में मस्त थी।
इस थानेदार की संपत्ति जब्त कर सेवा से मुक्त कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देकर सुरक्षा मुहैया कराए।




