मोकामा- मरांची थानाध्यक्ष का पद सम्हालते ही राघवेंद्र नारायण ने 7 को भेजा जेल, दो हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:


:- रवि शंकर अमित!


मोकामा प्रखंड के मरांची थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष साकेत कुमार का सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर में प्रोन्नती के बाद, नए थानाध्यक्ष के रूप में सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र नारायण ने पदभार ग्रहण कर लिया है!
पदभार ग्रहण करते ही नए थानाध्यक्ष एक्शन में नजर आ रहे हैँ, सप्ताह भर के अंदर उन्होंने कुल 7 आरोपियों, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज़ दिया है!


इनमें दो बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार किए गए हैँ!
गिरफ्तार आरोपियों /अभियुक्तों में अशोक निषाद उर्फ़ भुट्टा निषाद, रंजीत निषाद उर्फ़ चुटकी निषाद, दोनों कसहा दियारा के रहने वाले हैँ, वहीं आनंद कुमार, बिकास कुमार व दीपक कुमार मरांची के निवासी हैँ, जबकी प्रमोद निषाद उर्फ़ गारहो निषाद सिमरिया घाट बिंद टोली का निवासी है, तो संजीव कुमार उर्फ़ गुड्डू सिमरिया घाट बिंद टोली थाना चकिया का निवासी है! जिसमें प्रमोद निषाद उर्फ़ गारहो एवं संजीव कुमार उर्फ़ गुड्डू को पिस्तौल एवं कारतूस के साथ दबोच लिया गया है!
थानाध्यक्ष बनते ही राघवेंद्र नारायण लगातार छापेमारी अभियान चला रहे हैँ, जिसके परिणाम स्वरूप भगोड़े आरोपियों की व अन्य मामले की अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी हो रही है!

Join us on:

Leave a Comment