प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की यह सारी करतुत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है । घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी बाजार की है। बताया जाता है कि बरौनी बाजार में नवीन कुमार चौधरी का एम आई मोबाइल दुकान है । जहां देर रात करीब 4 बजे के करीब एक चोर दुकान के ऊपर हिस्सा तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और दुकान में रखे करीब दो लाख रुपए के 8 पीस महंगे महंगे मोबाइल और 10 हजार रुपया का एसेसीरीज भी चोरी कर ली। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और दुकान में रखे सामानों को चोरी कर ली है। घटना की सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। दुकान मालिक नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि रोज की तरह वह दुकान बंद कर अपने घर गए थे और आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के अंदर चोरी की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस नीरज कुमार के आवेदन पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाईट- नीरज कुमार चौधरी, दुकान मालिक




