बेगूसराय में घोंघा चुने के दौरान दो युवती डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में बहियार में पानी भरे मोइन में घोंघा चुनने के दौरान डूबने से दो युवतियों की मौत हो गई। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव के बहियार की है। घटना के संबंध में बताया जाता है मटिहानी गांव निवासी विनोद महतो की शादीशुदा पुत्री मनीषा कुमारी और भूषण महतो की पुत्री कुंती कुमारी आज सुबह मोइन में घोंघा चुनने गई थी इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई जिससे दोनों डूब गई। दोनों को डुबते देख स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाल कर खोदावंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मोइन में पानी ज्यादा था और दोनों युवतियों घोंघा चुनने गई। इस दौरान घोंघा चुनते चुनते वह गहरे पानी में चली गई जिससे दोनों की मौत हो गई। इस दौरान घटना स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही है।

Join us on:

Leave a Comment