प्राईवेट शिक्षण संस्थान के सदस्यों ने किया सड़क पर भिक्षाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- धीरज शर्मा

भागलपुर।कोरोना काल में डेढ़ साल से कोचिंग संस्थानों के बंद रहने के बाद प्राइवेट शिक्षक कोचिंग संस्थान खुलवाने की मांग कर रहे प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन के शिक्षकों ने सड़क पर उतर कर भिक्षाटन किया। शिक्षकों का कहना है कि कोचिंग संस्थान बंद रहने से सभी प्राइवेट शिक्षक भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है।

प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन भागलपुर के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि हम लोगों का बिजली बिल और रूम किराया भी लग रहा है। किसी भी योजना का लाभ सरकार की ओर से नहीं मिल रहा है। सरकार से मांग है कि 6 तारीख से कोचिंग संस्थानों को खोलने के निर्देश दें। वहीं पीटीए के पेट्रोन शिक्षक आरके झा ने कहा कि हम लोगों की स्थिति खराब हो चुकी है। अब सड़क पर उतर कर भीख मांगने के सिवा कुछ भी नहीं बचा है। शिक्षक आत्महत्या कर रहे हैं फिर भी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें