रिपोर्ट: धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट BJP के जरिये RSS की साजिश है, ताकि मुस्लिम नाम उछाल कर एक सम्प्रदाय के खिलाफ माहौल बना कर इसका उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस्तेमाल कर फायदा उठाया जाए
NIA सिर्फ निर्दोष लोगों को पकड़ती है, यह कहना है आरा के अंगिआव से माकपा माले के विधायक मनोज मंजिल का।

दरअसल विधायक मनोज मंजिल ने अपने पूरे टीम के साथ दरभंगा स्टेशन पहुच कर पूरे घटना की जानकारी ली और खुद जांच परख कर मीडिया से अपनी बात कही। इससे पहले उन्होंने जीआरपी के एक पुलिस के अधिकारी से बात की। इसके बाद एक दो दुकानदार से भी बातें की और घटना के दिन की हकीकत को जाना ।
जांच के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि पार्सल धमाका कोइ बड़ा धमाका नहीं हुआ। किसी ने देखने की बात नहीं की। बल्कि सुनने की बात कही। पुलिस के अधिकारी ने भी बड़ा कोइ विस्फोट की बात नहीं कही। उन्होंने कहा कि

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट BJP के जरिये RSS की एक साजिश है, ताकि मुस्लिम नाम उछाल कर एक सम्प्रदाय के खिलाफ माहौल बना कर इसका उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस्तेमाल कर फायदा उठाया जाए। उन्होंने जांच एजेंसी NIA पर आरोप लगाते हुए कहा की NIA सिर्फ निर्दोष लोगों को पकड़ती है । उन्होंने आगे कहा की अगर कोइ छोटा मोटा विस्फोट हुआ है तो जांच चल रही है लेकिन उन्होंने साफ़ सब्दो में कहा की उन्हें प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि यह विस्फोट कम साज़िश ज्यादा है।




