स्वास्थ्य सेवा में परिवर्तन को लेकर सेवा पखवाड़ा के तहत आयुष्मान भारत योजना में बनेंगे सभी के आयुष्मान कार्ड

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के दौरान रहेगा लागू

भागलपुर,आयुष्मान भारत योजना के तहत आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे सूबे में हर जगह प्रेस वार्ता का आयोजन किया, यह अभूतपूर्व पहल आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है और स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन का प्रतीक है यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक सेवा पखवाड़ा के दौरान चलाया जा रहा है यह पूरे राज्य और पूरे समाज के दृष्टिकोण का प्रतीक है, इस स्कीम के तहत आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक अस्पतालों में जाकर मुफ्त अपना इलाज करवा सकते हैं, इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने यह पहल की है और यह निर्णय निश्चित रूप से देश में कमजोर वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक बनकर उभरेगा इस कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता में पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक निर्णय निश्चित रूप से मिल का पत्थर साबित होगा वहीं उन्होंने कहा महिला आरक्षण को मंजूरी वर्षों से लंबित मामले थे उसपर भी काम किया जा रहा है जल्द लोगों को लाभ मिलेगा, महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि घमंडीया गठबंधन बिहार में राजद और उत्तर प्रदेश में सपा इसे हर समय रोकने का प्रयास किया फिर भी यह सदन में उम्मीद है जल्द पारित होकर रहेगा महिलाओं के लिए 33% आरक्षण महिलाओं को जल्द मिलेगा, वहीं उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत बन रहे विशेष कार्ड के बारे में बताया कि पूरे बिहार में 1642320 कार्ड बनाना है और 168390 कार्ड अभी तक बने हैं केंद्र की योजना को इग्नोर करने का काम बिहार सरकार कर रही है अब यह नहीं होने दिया जाएगा आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने की पहल भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभ कर दी है सारे जिलों और पंचायत में अधिकारी नियुक्त किए गए हैं उनकी देखरेख में भी यह कार्ड लोगों को प्रिंट करा कर मिलेगा। साथियों उन्होंने कहा किया पहला पूरे राष्ट्र और पूरे समाज के दृष्टिकोण का प्रतीक है।

Join us on:

Leave a Comment