रिपोर्ट :- रवि शंकर अमित!
सूचित करना है कि आज करीब 5 बजे शाम में मोकामा RPF निरीक्षक प्रभारी हरिकेश मीना उप निरीक्षक प्रदीप कुमार झा साथ पैसेंजर सिक्यूरिटी ड्यूटी में तैनात आरक्षी मनीष कुमार आदि स्टेशन परिसर में
सुरक्षा चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या-03 के पूर्वी छोर पर एक नाबालिग लड़की जिनकी उम्र लगभग 06 वर्ष है,रोते हुए मिली जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम रूनी कुमारी पिता-बिरजू दमांद घर- मिर्जापुर नवादा बताई, लेकिन पता ठीक –ठीक नहीं बता पा रही है |देखने से लग रहा है कि घर से भागी हुई है | लड़की को RPF पोस्ट मोकामा में लाया गया | तत्काल बच्ची को गार्जियन के पास भेजने के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क नज़रथ अस्पताल को सुपुर्द किया गयाl





