रवि शंकर अमित!
पुरे देश में भाजपा द्वारा पीएम मोदी के 73 वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस अवसर पर तरह तरह से कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है, भाजपा ने पीएम के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है, आज से अगले 15 दिनों तक इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता देशभर में कई कार्यक्रम चलाएंगे, जो मूलतः जनसेवा पर केंद्रित होगा! इसी क्रम में आज मोकामा भाजपा ने भी पीएम का जन्मदिन, भाजयुमो अध्यक्ष रौशन कुमार के कार्यालय में पीएम मोदी के तस्वीर पर दही कुमकुन और अक्षत का टीका लगाकर तथा केक काटकर मनाया! बारी बारी से कार्यकर्त्ताओं ने पीएम के तस्वीर पर टीका लगाया और उनके दीर्घ जीवन की कामना की! फिर गाँव के बुजुर्ग कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने केक काटकर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की! इस दौरान मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन, विस्तारक राहुल रंजन के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता व मुखिया शशि शंकर शर्मा, शैलेन्द्र प्रसाद, नीलेश कुमार पवन, पंकज कुमार समीर रंजन, राम प्रवेश यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पीएम के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की तथा, प्रमुख वक्ताओं में शशि शंकर शर्मा शैलेन्द्र प्रसाद, नीलेश कुमार पवन, राहुल रंजन, अविनाश कुमार चंदन, पंकज कुमार आदि ने अपने अपने तरीके से पीएम के लिए शुभकामनायें और उदगार प्रकट किया!










