नालंदा- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

बिहार शरीफ प्रखंड के समस्ती गांव में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को कुचल दिया। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के कादी बीघा गांव निवासी अवध पासवान का पुत्र गौरव कुमार है।जख्मी रविंद्र पासवान का पुत्र भोपाली कुमार है।दरअसल भोपाली कुमार और गौरव कुमार दोनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजाकुआं स्थित संत बाबा मंदिर पूजा करने जा रहा था तभी समस्ती गांव के पास अज्ञात वाहन ने दोनो मोटर साइकिल सवार को पीछे से ठोकर मार दिया।जिससे गौरव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि गंभीर रूप से जख्मी भोपाली कुमार को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

बाइट।संजीत पासवान रिश्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment