नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगुसराय बखरी प्रखंड में भूकंप से बचने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया ताकि आपदा जैसे भूकंप आए तो उस समय कैसे सावधानी होकर लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।i किसी तरह के आपदा आने पर खासकर भूकंप में लोग लापरवाही से मरते हैं। आमतौर पर पुराने मकानों, जर्जर भवनों के ढहने से जानमाल की बड़ी क्षति होती है। आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी। उक्त बातें नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत के सहायक सह फोकल शिक्षक मो फैयाज अहमद ने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित कार्यक्रम दौरान बच्चों को बताया। मकान हमेशा भूकंपरोधी बनवाया जाए। बिजली के खंभों, पेड़, ऊंचे भवनों और जर्जर मकानों से दूरी बनाकर रखा जाए। भूकंप के समय सतर्क और सावधान रहते हुए, खुले मैदान में शरण लिया जाए। भूकंप के झटके रुकने के बाद अपने भाई बन्धुओं तथा सगे संबंधियों की खोज ख़बर लिया जाए । विद्यालयी बच्चों के बीच भूकंप के मूलमंत्र झुको, पकड़ो, ढको का माॅकड्रिल कराते हुए अभ्यास कराया गया, साथ ही मरहम पट्टी करने का गुर बताया गया।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार, ममता कुमारी, विकास पासवान, कृष्ण कुमार पंडित और बाल प्रेरक राजन कुमार, अंकित कुमार, कृष्ण कुमार, प्रियांशु कुमार आदि ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।




