स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित प्रोडक्ट्स के स्टॉल का सभापति ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा

बड़हिया।

स्वयं सहायता समूह की आय बढ़ाने की योजना पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन विभाग काम कर रहा है। इसके तहत, समूहों की आय बढ़ाने के लिए स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपने द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए अब स्टाल लगाना शुरु किया है। इसी क्रम में शनिवार को बड़हिया जगदम्बा मंदिर के समीप स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए अगरबत्ती का स्टाल लगाया गया।स्टॉल का उद्घाटन सभापति डेजी कुमारी ,जदयू नेता सुजीत कुमार, नगर मिशन प्रबन्धक अमित कुमार सिन्हा, नगर कर्मी मृत्युंजय कुमार ने आयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान जगदम्बा स्थान पूजना अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमलोगों स्टाल से अगरबत्ती की खरीदारी की एवं मन्दिर के आसपास के दुकानो में भी अगरबत्ती को बेचा।

सभापति डेजी कुमारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को रोजगार देने की भी सरकार कोशिश कर रही है। इसी के तहत प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूह के उत्साहवर्धन, प्रोत्साहन, स्वावलंबन एवं आजीविका और आय वृद्धि के उद्देश्य से
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनके हुनर को विकसित करना एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। इसी दिशा में जगदम्बा मन्दिर के समीप अगरबत्ती का स्टॉल लगा गया ताकि यहां पूजा अर्चना करने आने वाले हर लोग को इसकी जानकारी हो और यहां से अधिक से अधिक अगरबत्ती खरीदारी हो सके।इस मौके पर सुधा देवी,वीणा कुमारी, सोमिया कुमारी, मीणा कुमारी बबिता कुमार,काजल कुमारी, राकेश कुमार, राजीव कुमार,मंटू कुमार, सुभाष कुमार, गौतम कुमार, कुमोद कुमार आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment