लखीसराय- चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

बड़हिया थाना के पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को चोरी के अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी देते हुए बड़हिया थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चोरी के बीआर 21 एफ 2450 नम्बर के अपाची बाइक लखीसराय की ओर जा रहा है।सूचना पर थाना के पुलिस के द्वारा प्रतापपुर के समीप एन एच80 पर वाहन चेकिंग किया गया।वाहन चेकिंग देख कर चोरी के बाइक पर सवार दो युवक भागने लगा।जिससे पुलिस ने एक युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया।ओर दूसरा भागने में सफल रहा।पूछा में गाड़ी के कागजात की मांग किया गया तो कागज नही दिखाया गया।इसके बाद युबक को बाइक से साथ गिरफ्तार कर बड़हिया थाना लाआ गया।गिरफ्तार बाइक चोर का पहचान लखीसराय जिले चरखौर निवासी महेश केवट के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई ।
गिरफ्तार बाइक चोर को न्यायी हिरसत में लखीसराय भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment