रिपोर्ट : – रवि शंकर शर्मा!
फॉलो अप :-
फतुहा में मामूली दूध के पैसे बकाये को लेकर गांव में हुई ताबरतोड़ फायरिंग। 3 की मौत, एक घायल.. ट्रिपल मर्डर से दहला पुरा इलाका
राजधानी पटना से सटे फतुहा के ग्रामीण इलाके में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से तीन लोगो की मौत हो गई। एक पक्ष से दो लोगों की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वही दूसरे पक्ष से भी एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है। घटना फतुहा के सुरगापर गांव में घटी है। गुरुवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे मृतप्राय तीनो ग्रामीण को लेकर परिवार वाले फतुहा अस्पताल पहुंचे, जिसे अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गोलीबारी में जान गवाने वाले जय सिंह और शैलेश एक पक्ष के हैं, जबकि दूसरे पक्ष से प्रदीप कुमार है। दोनो ही पक्ष के लोग गोलीबारी की अलग अलग वजह बता रहे हैं। जहाँ एक पक्ष जमीनी विवाद को हत्या का कारण बता रहे हैं तो दूसरा पक्ष दूध के बकाये पैसे को लेकर हुई गोलीबारी में हत्या का कारण बता रहे हैं । ट्रीपल मर्डर की ख़बर से इलाके में सनसनी फैल गई।
फतुहा पुलिस ने तीनो मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रात में ही एनएमसीएच भेज दिया जबकि गंभीर रूप से घायल मिंटूज कुमार अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वही पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस कैंप कर रही है।
और फतुहा पुलिस छावनी बना हुआ है!
जाँच को पहुँचे एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा की प्रथम दृष्टि में जमीनी विवाद और मामूली विवाद ही सामने आया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और एक दर्जन हिरासत में लिए गए हैँ, हत्या में प्रयुक्त रायफल और अन्य हथियार भी जब्त हुए हैँ!
परंतु बड़ा सवाल ये है की अपराधियों की मानसिकता तो फिर भी समझ आती है, पर अब आम लोग भी बात बात पर गोली चलाने लगे हैँ, ऐसे हर घर हथियार कैसे पहुँच रहा है? और पुलिस का खौफ अपराधियों को तो बिहार में रहा नहीं, आम आवाम के मन से भी कैसे निकलता जा रहा है? आखिर ये बिहार को हो क्या रहा है? ये कैसी सुशासन है, किसकी सुशासन है और किसके लिए है?
बाइट:- राजीव मिश्रा, एसएसपी, पटना




