भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अन्य नेताओं के साथ सुनी पीएम के “मन की बात”!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांकीपुर विधानसभा के बीआईए हॉल में आम लोगों के साथ सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री मोदी की बात लोगों में कर्तव्यबोध, राष्ट्रप्रेम और सकारात्मक सोच को सशक्त करती है: संजय सरावगी

बांस उद्योग की चर्चा कर पीएम ने महिलाओं को सशक्तिकरण का बड़ा मंत्र दिया: संजय सरावगी

गणित ओलंपियाड में देश की छात्राओं के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख कर पीएम मोदी ने लड़कियों का बढ़ाया उत्साह: संजय सरावगी

प्रत्येक देशवासी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की दिशा दिखाता है ‘मन की बात’ कार्यक्रम: संजय सरावगी

‎पटना, 26 अप्रैल। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज बांकीपुर विधानसभा के गोलघर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 113, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में आम जनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मासिक उद्बोधन ‘मन की बात’ के 133 वें एपिसोड को सुना। इस मौके पर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग बीआईए हॉल में जुटे और पीएम मोदी के प्रेरक प्रसंगों को सुना।

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ‘मन की बात’ के प्रेरक प्रसंगों को सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संवाद देशवासियों में कर्तव्यबोध, राष्ट्रप्रेम और सकारात्मक सोच को सशक्त करता है।

‎उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणा देने वाला पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक देशवासी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की दिशा दिखाता है। यही कारण है कि इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के श्रोताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

‎बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज अपने मन की बात में जहां गणित ओलंपियाड की चर्चा कर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया वहीं नॉर्थ ईस्ट में बांस उद्योग की चर्चा कर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नए अवसर को रेखांकित कर उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए यह मार्ग सुझाया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब रोजगार और नवाचार का बड़ा केंद्र बन गया है। इससे महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने और आय के नए अवसर मिल रहे हैं।

‎उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उत्तर-पूर्व को भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, बल्कि यहां अपार प्रतिभा और अवसर भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बांस को केवल एक साधारण संसाधन या बोझ की तरह देखा जाता था, लेकिन आज यही बांस लाखों लोगों की आजीविका और रोजगार का मजबूत आधार बन चुका है। खासकर उत्तर-पूर्व के राज्यों में बांस आधारित उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और इसमें नवाचार की बड़ी भूमिका है। उन्होंने इसके जरिए बांस बहुलता वाले इलाकों की महिलाओं के लिए बड़ा मंत्र दिया।

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के ताजा संस्करण में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में देश की उपलब्धि का जिक्र किया और कहा कि यह राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति और एक स्थायी भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रतीक है। उन्होंने इस क्रम में सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चर्चा कर इससे किसानी से लेकर आधुनिक नवप्रवर्तकों को मिल रहे लाभ की जानकारी भी देशवासियों को दी।

‎प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संस्करण में देशवासियों से जनगणना 2027 को मिलकर सफल बनाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है। देश की जनगणना को उन्होंने केवल सरकारी काम नहीं, बल्कि सब की जिम्मेदारी का एहसास दिलाया।

‎प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में इस समय एक बहुत अहम अभियान चलने की जानकारी साझा की और कहा कि इसके बारे में हर भारतीय को जानकारी होनी जरूरी है। उन्होंने लोगों से मिलकर इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। पीएम मोदी ने इस दौरान महात्मा बुद्ध के शांति के संदेशों की भी बात की और कच्छ के रण में फ्लेमिंगो (राजहंस) पक्षियों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास के बारे में भी चर्चा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

‎इस मौके पर सांसद शिवेश राम,पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, मुकेश नंदन, शिशिर कुमार, रितु रागनी, सुमित शशांक , प्रिंस राज, मनीष कुमार सहित प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए और पीएम मोदी के विचारों को सुना।

Join us on: