रिपोर्ट :- निभाष मोदी!
जम्मू – कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को आतंकवादियों के मुठभेड़ में भारत माता के वीर सपूत तीन जवानों ने की शहादत को लेकर कांग्रेस इंटक के नेताओं ने देर शाम दिनांक 14 सितंबर दिन बुधवार को तिलकामाझी चौक पर संध्या 6:30 बजे शहीदों को भीगी आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मान रखा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने शहीदों को नमन करते हुए कहा मां भारती के शहीद बलिदानों को देश कभी भुला नहीं पाएगा। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद जवानों का समाचार सुनकर बेहद दु:ख है। पूरा देश एक स्वर में में आतंकी मंसूबों की निंदा करता है। देश सदैव उनके और उनके परिवार का ऋणी रहेगा। सैनिक हमारे धरोहर है। इनके बिना देश की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- मोदी की सरकार के मन में शहीदों के प्रति संवेदना नहीं है। जिस वक्त शहीदों का जनाजा उठ रहा था। उस वक्त भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में देश के प्रधानमंत्री जी G20 की जश्न मना रहे थे। यह केंद्र सरकार की संवेदनहीनता की परकाष्ठा है। शहीदों की शहादत पर कांग्रेस नेताओं ने अपनी संवेदना प्रकट करते हैं।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाले में जिला अध्यक्ष इं0 रवि कुमार,सचिव मंटू यादव पूर्व सैनिक मृत्युंजय कुमार,रामेश्वर मंडल,सिद्धार्थ शर्मा, दिलीप कुमार, सिकंदर चौधरी, दीपक चौधरी,शुभम कुमार, अधिवक्ता राजीव कुमार,विजय कुमार, रविंद्र मंडल हरेंद्र यादव, विनय यादव, गणेश यादव, शंभू यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
भवदीय
ओम प्रकाश उपाध्याय
प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस इंटक बिहार




