रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!
नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित रामवतार सिह रामजानकी ठाकुरवाड़ी में बीते नौ दिनों से चल रहे रामधुन नवाह कार्यक्रम का समापन विधि विधान के साथ बुधवार को कर दिया गया।
मंदिर के पुराजी नरेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल नौ दिनों तक प्रतिदिन 50 पाठकों के द्वारा समवेत स्वर में अखंड रामधुन कार्यक्रम किया जाता रहा। आयोजक पुराजी नरेश ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम इस ठाकुरवाड़ी में बीते 45 वर्षो से प्रति वर्ष आयोजित किया जाता रहा है। जिसमें हमेशा से ग्रामीणों का सहयोग अभूतपूर्व रहा है। प्राचीन धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करना हम सभी ग्रामीणों का ही नहीं बल्कि हर सनातनियों का परम कर्तव्य है। समापन के साथ ही पाठकों के बीच भंडारा और ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।




