रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
आज गुरुवार को नगर परिसद बड़हिया के प्रसाशनिक भावन के सभागार में बोर्ड की सामान्य बैठक नगर सभापति डेजी कुमारी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।बैठक में नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार व उपसभापति गौरव कुमार सहित कई वार्ड पार्षद उपस्थित थे।बैठक में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा बैठक में लिए गये निर्णय का सर्वसम्मति से क्रियान्वयन किया गया एवं नगर परिषद बड़हिया में 52 सफाई कर्मी की बहाली पर निर्णय, दो तहसीलदार की बहाली,डोर टू डोर कचड़ा उठाव का उटसोर्सिंग से करने का निर्णय , 15 सौ लाइट पूरे नगर परिषद में लगाने का,10-10 लीटर वाला 16 हजार डस्टबिन खरीदने का निर्णय, मोन रोड के बिजली पल पर तिरंगा एलइडी लाइट लगवाने,दो बिजली मिस्त्री, एक राज मिस्त्री एवं दो प्लंबर की बहाली,सभी छठ घाट पर चेंजिंग रूम वॉच टावर खतरनाक घाटों को चिन्हित करते हुए सावधानी और सतर्कता हेतु फ्लैक्स , पूरे नगर क्षेत्र अंतर्गत ख़राब परे चापाकल को मरम्मती, विद्युत शवदाहगृह एवं सामान्य शवदाहगृह निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।




