रिपोर्ट – पंकज कुमार!
जहानाबाद शहर के एक निजी हॉल में हिंदी दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शिरकत की और कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।इस मौके पूर्व मुख्यमंत्री जीताराम मांझी ने कहा की हिंदी हमारी मातृभाषा है और हम सब का कर्तव्य है कि अपने मां के सामान इस तरह से करें कि दूसरे लोग भी जो हिंदी से अलग हैं वह हिंदी के तरफ आकर्षित हो। उन्होंने जोर देते हुए कहा की हिंदी एक ऐसा सरल विषय है जो हर कोई व्यक्ति आसानी से सीख सकता है उन्होंने कहा की हिंदी के क्षेत्र में एक से एक लोगों ने अपना नाम कमाया है हम लोगों से आह्वान करना चाहते हैं कि आप भी ऐसे लाल को पैदा करें जो हिंदी को उसके मुकाम तक पहुंचने में सफल हो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जिला मुख्यालय स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में हिंदी दिवस सह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि अगर हम सब मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि अगर हिंदी से जो लोग अलग हैं उन्हें हिंदी से जोड़ा जाए तो निश्चित रूप से हिंदी को उसके मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।
Byte – जीतन राम मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार




