कैमूर-भगवानपुर सीओ से डीएम ने किया जवाब तलब, कारवाई का दिया निर्देश!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

45 दिन से भूमि मापी का आवेदन लम्बित रहने पर भगवानपुर सीओ से डीएम ने किया जवाब तलब, नियमानुकुल करवाई का दिया निर्देश

कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार द्वारा भगवानपुर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में क्रम में में पाया गया कि दाखिल खारिज में 30 दिनों से अधिक ऐसे 24 मामले कर्मचारी के लॉगिन में लंबित हैं जो कर्मचारी के द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया है राजस्व कर्मचारी रजनीश कुमार एवं रवि शंकर कुमार अपने पोर्टल पर इतने अधिक दिनों तक लंबित रखने एवं ससमय प्रतिवेदन नहीं देने के लिए स्पष्टीकरण करने के साथ-साथ प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम मे डीएम ने पाया कि भू मापी से संबंधित आवेदक मदन चौबे, ग्राम कटकारा के आवेदन को 45 दिन तक मापी के लिए लंबित रखने हेतु सीओ को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया एवं वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ सीओ पर नियमाकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment