अनिल पासवान बने राजद अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

अनिल पासवान बने अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश महासचिव
कार्यकर्ताओं ने कहा, इनके मनोनयन से पार्टी होगी मजबूत
जहानाबाद। राष्ट्रीय जनता दल अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष साधु पासवान ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में जिले के जुझारू एवं संघर्षशील कार्यकर्ता अनिल पासवान को प्रदेश महासचिव मनोनित किया है। इधर अनिल पासवान के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनयन से जिले के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। इधर पार्टी के जिला प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव ने श्री पासवान को अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनने पर बधाई देते हुए कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी। दलित महादलित लोगों में इनकी एक अलग पहचान है जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। वही प्रदेश महासचिव बनने के बाद श्री पासवान ने संगठन कि मजबूती और पार्टी के विचार धारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया. बधाई देने वालों में सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, जहानाबाद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, पूर्व विधायक डॉ मुनीलाल यादव, डॉ सच्चितानंद यादव, सूबेदार दास, जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र कुमार यादव, प्रधान महासचिव परमहंस राय, पप्पू मलिक, संजय लालसे, पिंटू कुमार उर्फ छोटू यादव, शैलेश यादव, नागेन्द्र मेहता, पवन मांझी, उदय पासवान, राघवेंद्र मंडल, सतीश यादव देवरिया, अरमान मलिक, भोली यादव, संजीत यादव, राजकुमार यादव, विक्की यादव सहित कई राजद नेता शामिल है।

Join us on:

Leave a Comment