त्योहारों को लेकर नालंदा में तैनात की गई रैप की एक कंपनी!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!

नालंदा :आगामी पर्व त्योहार के मौके पर पुलिस की मुस्तैदी को लेकर सभी क्षेत्रों में अभी से ही पुलिस की सजगता दिख रही है । सभी पर्व त्योहार शांति व सौहार्द वातावरण में संपन्न हो इसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा रैप की एक कंपनी को बुलाई गई है।
मंगलवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र में जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास व बदमाशों में खौफ खौफ का माहौल देखा गया। इस मौके पर नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जवानों द्वारा सिर्फ सड़कों पर ही नहीं बल्कि गलियों में भी फ्लैग मार्च करवाकर पदाधिकारी और जवानों को क्षेत्र के बारे में पूर्व से जानकारी दी जाएगी । ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर माहौल को नियंत्रित कर सकें ।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment