रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर/बिहार
मुजफ्फरपुर के कोर्ट परिसर में खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई इस दौरान घटना की सूचना के बाद से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई आग पर काबू पाया इस दौरान पूरे कोर्ट परिसर में मची हुई थी अफरातफरी की स्थिति घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है टल गया बड़ा हादसा रिकॉर्ड रूम था पास में।।
बता दे कि बुधवार को मुजफ्फरपुर के कोर्ट के पोक्सो 2 परिसर में कई बाइक लगी हुई थी तो अचानक एक स्कूटी से चिंगारी निकलने लगी देखते ही देखते चिंगाड़ी आग का रूप ले लिया जिसके बाद स्कूटी में पूरी तरह आग लग गई जिस कारण मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया है और मौके पर खड़ी बाइक को आनन फानन में मौके से हटाया गया है साथ ही मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके जिसके बाद मामले की जानकारी अग्निशमन वो जाग को दी गई आनन फनान में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के ही बाद आग पर काबू पाया अभी तक स्कूटी के मालिक का पता नही चला है।
मामले में मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारी बताया की एक खड़ी हुई स्कूटी में अचानक आग लगने की सूचना पर मौके पर हमलोग पहुंचे है और अग्निशमन विभाग की टीम ने भी करवाई करते हुए आग पर काबू पाया है हालात सामान्य है और आग पर काबू पा लिया गया है।।
वही मौके पर कोर्ट के अधिवक्ता विकास कुमार ने बताया है की एक खड़ी स्कूटी में अचानक आग लग गई जिसके बाद हम लोग यहां आए हैं और इसकी सूचना पुलिस और को अग्निशमन विभाग को दिए आग पर काबू पाली आ गया है और पास में रिकॉर्ड रूम था उसको बचा लिया गया है और आग लगने से बड़ा हादसा टल गया।




