अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर दर्जनों दुकान एवं 8 मकानों को किया ध्वस्त!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद में दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर चला और दर्जनों दुकान एवं 8 मकानों को ध्वस्त किया है। शहर के दरधा नदी किनारे अवैध रूप से बने 8 मकानों को ध्वस्त करते हुए हॉस्पिटल मोड़ से हाट बाजार तक जेसीबी की मदद से दर्जनों दुकान को हटाया गया। सीओ संजय कुमार अम्बष्ट के नेतृत्व में हुए इस कार्रवाई से अतिक्रमणकरियो में हड़कंप मच गया। लोग अपनी अपनी दुकानों को आनन फानन में हटाने लगे। इस संबंध में सीओ ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज दूसरे दिन दरधा नदी किनारे अवैध रूप से 8 मकानों को ध्वस्त किया गया है। साथ ही शहर के हॉस्पिटल मोड़ से हाट बाजार तक सड़क किनारे लगने वाले दर्जनों दुकान को हटाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगो मे खुशी देखी जा रही है। स्थानीय लोगो ने बताया कि सड़क किनारे दुकान लगाने से आने जाने मे घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दुर्घटनाओं का संभावना बनी रहती थी लेकिन अब अतिक्रमणमुक्त होने जाने से सड़क भी काफी चौड़ी हो गयी है।
Byte – संजय कुमार अम्बष्ट,सीओ,जहानाबाद
छोटे सिंह,स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment