रिपोर्ट : – अमित कुमार
पटना – पटना सिटी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत अगमकुआं स्थित एनएमसीएच पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। वही प्रधान सचिव का एनएमसीएच में आने की सूचना पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान उन्होंने दवा वितरण केंद्र, अस्पताल परिसर में बने शेड, डेंगू वार्ड में जाकर वहां मरीज का हाल जाना।
इस दौरान प्रधान सचिव ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बताया की पिछले दिनों बारिश हो रही थी।जिस वजह से मिशन परिवर्तन के तहत अस्पताल का जायजा नही लिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पहले की अवस्था मे अब अस्पताल में सुविधाएं बेहतर है। फिर भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य करने की आवश्यकता है। आज मुख्यतः दो तीन चीजों पर गौर किया गया हैं, जिसमे दवा वितरण केंद्र को विशेष तौर पर देखा। उन्होंने कहा कि जो वर्तमान व्यवस्था है, वह ठीक नही है। उससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है। हमलोग उसमें यथाशीघ्र परिवर्तन लाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी मेडिकल कॉलेज में दीदी के रसोई खोले जाने का निर्णय है। फिलहाल सूबे में चार मेडिकल कॉलेज में दीदी की रसोई प्रारम्भ भी हो गया है। अगले चरण में भी हमलोग चाहेंगे कि दीदी की रसोई एनएमसीएच में प्रारम्भ हो जाये। उसके लिए जगह भी हमलोगो ने देखा है, उसकी प्लानिंग भी कर रहे है। ताकि यहां पर आए मरीज, उनके अभिभावक, डॉक्टरो व अन्य कर्मचारियों को दीदी की रसोई की सुविधा मिले। अगकी बात यह हैं कि सरकार ने निर्णय लिया है कि सारे शौचालय का रखरखाव सुलभ शौचालय संस्था के द्वारा किया जाएगा। तो उसके लिए भी हमलोग स्टडी कर रहे है। वहीडेंगू वार्ड को लेकर प्रधान सचिव ने कहा कि प्रत्येक दिन शाम पाँच बजे विभागीय स्तर पर समीक्षा कर रहे है। हमारी टीम बाहर भी निकल रही हैं। स्थिति इस बार एंटीसिपेट कर रहे हैं, चुनौती पूर्ण है। इसलिए हमलोग डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया। प्रधान सचिव ने कहा कि एक बार फिर हम लोग नए सिरे से देखेंगे कि जिन चीजों में कमी रह गई है, पुनः उन चीजों पर ध्यान देकर उस कार्य को भी पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि फील्ड विजिट का एक फायदा होता है कि हम लोग उन चीजों को देखते हैं तो पॉलिसी लेवल पर निर्णय लेने में काफी मदद मिलती हैं। जो आज हमने दवा वितरण केंद्र को विशेष रूप से देखा हैं। वैसी स्थिति पुनःवृति न हो, ऐसी हमारी कोशिश रहेगा।




